Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : केजरीवाल के विशाल रोड शो ने उड़ाईं भाजपा-कांग्रेस की नींद!

हरिद्वार : केजरीवाल के विशाल रोड शो ने उड़ाईं भाजपा-कांग्रेस की नींद!

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज रविवार को धर्मनगरी में चुनावी बिगुल फूंकते हुए विशाल रोड शो निकाला। रोड शो में लोगों की भीड़ देखकर भाजपा-कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है।यह रोड शो पुराने रानीपुर मोड़ से शुरू हुआ और शंकर आश्रम तिराहे तक निकला। इस दौरान कार्यकर्ताओं की खासी संख्या में भीड़ दिखाई दी। रोड शो में आम लोग भी शामिल हुए। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। उन्हें देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर जा पहुंचे। रोड शो में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भारी तादाद दिखी। जिससे दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखने को मिलीं।इस दौरान हरिद्वार में प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं के पदाधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगे दिखाई दिए। रोड शो में केजरीवाल के साथ उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी शामिल हुए।गौरतलब है कि उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी को खुद तीसरे विकल्प का दावा कर रही है। उसने प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। केजरीवाल अब तक उत्तराखंड के कई दौरे कर चुके हैं और अपने हर दौरे में कोई न कोई बड़ा ऐलान कर राजनीतिक हलचल मचा चुके हैं। देहरादून और हल्द्वानी दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और रोजगार की गारंटी दे चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का ऐलान भी कर चुके हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply