हरिद्वार : कंटेनर में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन ने दम तोड़ा
team HNI
October 4, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, हरिद्वार
100 Views
हरिद्वार। आज मंगलवार को हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर गेंड़ीखाता के पास कार दुर्घटना में महिला सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जाते समय कंटेनर के पीछे से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रमोद अपनी पत्नी और साले रोहित के साथ कार से बिजनौर से जोलीग्रांट दवाई लेने जा रहे थे। गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ACCIDENT HARIDWAR ROAD ACCIDENT 2022-10-04