Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / लालकुआं: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

लालकुआं: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

  • शाम के समय नदी में नहाने गए थे दोनों बच्चे

लालकुआं। हल्द्वानी के निकट लालकुआं गौला नदी में आज गुरुवार शाम दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से उनके शव निकाल लिए गए हैं। एसपी सिटी व तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को आंवला चैकी गेट में दो सगे भाई 14 वर्षीय रोमिन्स श्रीवास्तव और 12 वर्षीय रोहन श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश नहाते समय नदी में डूब गए। वे संतोषी माता मंदिर गौजाजाली हल्द्वानी के रहने वाले थे। उनके डूबने की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। जल पुलिस ने शवों को निकाल कर आगे की कार्रावाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply