Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में लॉकडाउन की अफवाह फैलाने पर फंसा पोर्टल संचालक

उत्तराखंड में लॉकडाउन की अफवाह फैलाने पर फंसा पोर्टल संचालक

  • दैनिक रुड़की डॉट कॉम और अमित श्रीवास्तव व अन्य के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में लॉकडाउन के संबंध में सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना प्रसारित करने के मामले में एक पोर्टल के संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल देहरादून की पड़ताल के बाद दैनिक रुड़की डॉट कॉम व अमित श्रीवास्तव और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कैंट कोतवाली में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रदेश में तीन दिन के लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज किया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर तीन दिन 16 से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लगाए जाने संबंधी सूचना वायरल हो रही है। इसे पुलिस मुख्यालय ने भी निराधार बताया है। ऐसे में अब पुलिस कप्तान ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने को कहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply