Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

पिथौरागढ़। रसैपाटा इलाके में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना दिया। महिला खेत में घास लेने के लिए गई थी। जब परिजन महिला को ढूंढते हुए खेत में पहुंचे तब गुलदार शव का कुछ हिस्सा खा चुका था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार मोडी गांव की सरूली देवी (55) घर के पास खेत में गई थी। बहुत देर बाद भी जब सरूली देवी घर नहीं पहुंची तो उनके पुत्र योगेश ने मां की तलाश की। लेकिन, सरूली देवी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन की। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद मिला। ग्रामीण पहुंचे तो गुलदार शव खा रहा था। ग्रामीणों के शोर से गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व प्रशासन को सूचना दी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply