Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / फिर भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक हिरासत में

फिर भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक हिरासत में

नई दिल्ली। लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया। मौके पर तैनात भारतीय जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। अक्टूबर मध्य में भी एक चीनी सैनिक को भारतीय सीमा में घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
भारतीय सेना के मुताबिक 8 जनवरी को चीन के एक सैनिक को भारतीय सीमा में घुसने के बाद हिरासत में ले लिया गया। घटना पैगॉन्ग त्सो लेक के दक्षिणी हिस्से की है। चीनी सेना के इस सैनिक को इस एरिया में तैनात भारतीय जवानों ने देख लिया था। भारतीय सेना के मुताबिक एलएसी के दोनों तरफ भारत और चीन के सैनिक तैनात हैं। पिछले साल 15 जून को हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों ने यहां सैन्य तैनाती बढ़ा दी है।
भारतीय सेना के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी से कहा- चीनी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी उनके अफसरों को दे दी गई है। इस बारे में दोनों सेनाएं संपर्क में हैं। अक्टूबर के बाद यह दूसरा मौका है, जब चीनी सेना के किसी सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की। 19 अक्टूबर को डेमचोक सेक्टर में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया गया था। 21 अक्टूबर को इसे चुशूल-मॉल्डो मीटिंग पाइंट पर चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था। यह दो दिन भारतीय सेना की हिरासत में रहा था।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply