Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक देहरादून में जमकर बरसेंगे बदरा!

आज गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक देहरादून में जमकर बरसेंगे बदरा!

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज बृहस्पतिवार को अगले 24 घंटों में देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम/रात से लेकर शुक्रवार शाम/रात तक 24 घंटे के दौरान देहरादून शहर में भारी बारिश और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना हैं।

मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इससे शहर के निचले इलाकों, गलियों और सड़कों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और नालियों में उफान आ सकता है। इसके मद्देनजर निचले इलाकों तथा नदी नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। उधर उत्तराखंड के भट्टा गांव के पास भूस्खलन के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग ब्लॉक हो गया है। फिलहाल वहां सड़क को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply