Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे में गिरी वैन, नौ मरे

श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे में गिरी वैन, नौ मरे

श्रीनगर। यहां जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में जोजिला दर्रे में एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात एक टैक्सी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। यह टैक्सी करगिल से श्रीनगर जा रही थी। पुलिस, सेना के जवानों और स्थानीय नागरिकों ने शवों को खाई से बाहर निकाला। जोजिला पास करीब 3,400 मीटर की ऊंचाई पर है। वैन में पिता-पुत्र समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे के बाद सात शव बरामद किए जबकि आज गुरुवार सुबह दो और शव निकाले गए. दुर्घटना में मारने वालों में दो जम्मू-कश्मीर के हैं और अन्य दूसरे राज्यों से आए पर्यटक हैं। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply