Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पुंछ : सेना के जवानों में आपसी झड़प के बाद चलीं गोलियां, दो की मौत

पुंछ : सेना के जवानों में आपसी झड़प के बाद चलीं गोलियां, दो की मौत

पुंछ। जम्मू संभाग के जिला पुंछ के सुरनकोट में आपसी झड़प के बाद चली गोलियों में सेना के दो जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरनकोट में टेरिटोरियल बटालियन के दो जवानों में किसी बात को लेकर आज शुक्रवार सुबह आपसी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि कालाकोट निवासी इबरार अहमद और मेंढर निवासी इम्तियाज अहमद के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मामला फायरिंग तक पहुंच गया। जिसमें दोनों की मौत हो गई है। इसमें दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल भेजा गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply