Sunday , September 20 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर ढेर…

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर ढेर…

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी मुठभेड़ में मारा गया है। हाइब्रिड आतंकी को शोपियां में एक ग्रेनेड विस्फोट में दो मजदूरों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था।

दरअसल गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबल लगातार छापेमारी कर रहे थे। शोपियां के नौगाम में अन्य आतंकी और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी गोलीबारी में मारा गया। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। तलाशी अभी जारी है।

कश्मीर जोन की पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा छापेमारी की गई। नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक एनकाउंटर शुरू हो गया। हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक दूसरे आतंकवादी की गोली का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply