Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर : कुलगाम, अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम, अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग जगह पर आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ​को बड़ी कामयाबी मिली है। अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में उत्तरी कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रहा निसार डार मारा गया है। वहीं, कुलगाम में भी लश्कर का एक स्थानीय आतंकी मारा गया है। फिलहाल दोनों जगहों पर सुरक्षाबलों का घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान साउथ कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग के सिरहामा में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार को सेना ने ढेर कर दिया है । वहीं, पुलिस का कहना है कि, कुलगाम में भी एक आतंकी को सेना ने ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकियों के ताल्लुकात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से थे। वही इस साल तीन महीनों में अब तक कुल 45 आतंकी मारे गए हैं जिसमें से 2-3 बहुत बड़े कमांडर शामिल है। आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply