Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर : यहां आज शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शनिवार को कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन जारी है। जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा जा चुका है।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को ढेर किया था। इस अवधि के दौरान मारे गए आतंकवादियों में से तीन लश्कर-ए-तैयबा के थे और एक हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था। उनमें से दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय थे। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply