Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / नड्डा की नई टीम में इन उत्तराखंडियों को मिली जगह!

नड्डा की नई टीम में इन उत्तराखंडियों को मिली जगह!

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 8 महीने बाद जेपी नड्डा ने बनाई भाजपा की नई कार्यकारिणी  

नई दिल्ली। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने आज शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव किया और कई नए लोगों को जगह दी। नड्डा की नई टीम में उत्तराखंड के सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाते हुए मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है  और महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव का पद दिया गया है।


भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार डॉ. रमन सिंह, अन्नपूर्णा देवी, मुकुल रॉय, जय पांडया को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

इसके साथ ही राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को महासचिव पद से हटा दिया गया है। इन्हें नई जिम्मेदारी दी जाने की खबर है। अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ. संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ता भी बनाए हैं।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply