बालिका को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे 30 लोग, 4 की मौत
10 लोगों अब भी लापता
- मुख्यमंत्री शिवराज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में वीरवार रात करीब 9 बजे एक छोटी बालिका कुएं में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए करीब 30 लोग कुएं की मेड़ पर जमा हो गए। अचानक कुएं की मेड़ धंसने से कुएं में गिर गए। इनमें से 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य अब भी जारी है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अब भी लापता हैं।

