Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / बालिका बधू सीरियल की ‘दादी सा’ का निधन

बालिका बधू सीरियल की ‘दादी सा’ का निधन

  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा और नैनीताल में बीता उनका बचपन

मुंबई। बालिका वधू सीरियल की दादी सा का मुंबई में शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने इस सीरियल के जरिये घर की पुरानी परंपराओं को जीवित रखा था। मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 75 वर्ष की थी। अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाइयों का उनपर असर नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था।
सुरेखा सीकरी के निधन पर शोक जताते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने ट्वीट किया है और लिखा कि- भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सुरेखा जी। सुरेखा सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ और उनका बचपन उत्तराखंड के अल्मोड़ा और नैनीताल में बीता। उनके पिता एयरफोर्स में थे और मम्मी टीचर। 1971 में सुरेखी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पास आउट हुईं। मुंबई जाने से पहले लंबे समय तक उन्होंने एनएसडी के साथ काम किया। 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकेडमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। सुरेखा सीकरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 की फिल्म किस्सा कुर्सी का से की थी। यही नहीं उन्हें तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका था। सुरेखा सीकरी ने ‘बालिका वधू’ सीरियल में दादी सा का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने जमकर लोकप्रियता हासिल की थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply