Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली : उक्रांद के जिलाध्यक्ष बने महिपाल सिंह बिष्ट

चमोली : उक्रांद के जिलाध्यक्ष बने महिपाल सिंह बिष्ट

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

पूर्व शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड क्रांति दल का चमोली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे जिले में उक्रांद मजबूत होगा।
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष बलवेंद्र सिंह नेगी के हस्ताक्षर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि तलवाड़ी स्टेंट के मूल निवासी एवं पूर्व व्यायाम शिक्षक महिपाल सिंह बिष्ट को चमोली जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता हैं। इसके साथ ही उन्हें दल की नई जिला कार्यकारिणी का जल्द गठन कर केंद्रीय कार्यकारिणी को सूचित करने को कहा गया है। बिष्ट को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर यूकेडी के यूथ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव राजकिशोर रावत, खिलाप सिंह रावत, गीता नेगी, आनंद सिंह रावत, बल्बेंद्र नेगी, राजेंद्र गड़िया आदि ने बधाई देते हुए कहां कि बिष्ट को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपने से पूरे चमोली जिले में यूकेडी मजबूत होकर उभरेगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply