Saturday , July 27 2024
Breaking News
Home / अपराध / 200 फ्लैटों का मालिक, 108 FIR, 21 जिलों में वॉन्टेड, 9 साल से फरार आरोपी उत्तराखंड में पकड़ा गया

200 फ्लैटों का मालिक, 108 FIR, 21 जिलों में वॉन्टेड, 9 साल से फरार आरोपी उत्तराखंड में पकड़ा गया

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ 21 जिलों में 100 से ज्यादा केस दर्ज थे और वो बीते नौ साल से फरार चल रहा था। आरोपी को उत्तराखंड के पौड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई लोगों को रिहायशी और व्यापारिक प्लॉट देने का झासा देकर करोड़ों रुपये ठगे हैं। आरोपी पर 21 जिलों में 108 मामले दर्ज हैं। इनमें फाजिल्का में 47, फिरोजपुर में आठ, पटियाला-फतेहगढ़ साहिब में 6-6, रूपनगर-महरौली-एसएस नगर में 5-5 और फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और जालंधर में 4-4 केस दर्ज थे।

2016 में पहली बार गिरफ्तार हुआ था अरोड़ा…

पुलिस ने बताया कि अरोड़ा को फरवरी, 2016 में फाजिल्का पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे जमानत मिल गई। फरवरी, 2017 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसके खिलाफ ईडी ने भी केस दर्ज किए हैं और उसकी संपत्तियों को कुर्क किया है, जबकि उसके खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कई रिट याचिकाएं लंबित हैं।

आरोपी के पास 1200 एकड़ जमीन, 200 फ्लैट…

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIGP) रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने कहा, “आरोपी के पास पंजाब और मध्य प्रदेश में 1,200 एकड़ से अधिक जमीन और 200 आवासीय फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

आईजीपी फरीदकोट रेंज गुरशरन सिंह संधू और डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का प्रदीप सिंह संधू और डीएसपी नारकोटिक्स फरीदकोट इकबाल सिंह संधू के नेतृत्व में दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह और एसएसपी फाजिल्का डॉ. प्रज्ञा जैन की समूची निगरानी अधीन नीरज अरोड़ा को श्रीनगर गढ़वाल जिला पौड़ी उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार, कुछ मोबाइल फोन और जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply