Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नैनी झील में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

उत्तराखंड : नैनी झील में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नैनीताल: नैनी झील में आज सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह मॉर्निंग वॉक करने गए लोगो को झील में एक महिला का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष के आसपास बतायी जा ​रहीं है। महिला की शिनाख्त के लिए नैनीताल समेत आसपास के चौकी और कोतवाली में जानकारी भेज दी है।
आपको बता दें कुछ दिन पहले भी नारायण नगर निवासी एक किशोरी के शव नैनी झील से वरामद हुआ था। जिसके बाद ये दूसरी महिला बताई जा रही है जिसका शव झील में मिला।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply