Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, अधिवक्ता की मौत

नैनीताल: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, अधिवक्ता की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी कर राजस्थान लौट रहे अधिवक्ता जयंत (43) की कार देर रात रामपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए एक आवारा पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना गुरुवार देर रात साढ़े बारह बजे हुई। मिलीं जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जनपद के कोटा थाना क्षेत्र के गंगा सागर मार्ग निवासी जयंत किसी मुकदमे के सिलसिले में नैनीताल हाईकोर्ट आए थे। अपना काम निपटाकर वह बृहस्पतिवार देर शाम नैनीताल से चले। रामपुर रोड स्थित बैल बाबा स्थान के पास पहुंचे तो हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके वाहन के सामने कोई छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयंत को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मिलते ही जयंत के परिवार में कोहराम मच गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …