Sunday , May 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हाईकोर्ट शीतकाल के लिए बंद

हाईकोर्ट शीतकाल के लिए बंद

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट में 18 जनवरी से 21 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। चूंकि, शनिवार और रविवार को हाईकोर्ट में छुट्टी रहती है, इसलिए हाईकोर्ट आज (शनिवार) से ही बंद हो जाएगा। हाईकोर्ट अब 22 फरवरी को खुलेगा। हालांकि, शीतकालीन अवकाश के दौरान 18 से 24 जनवरी तक न्यायमूर्ति एनएस धानिक, 25 से 31 जनवरी तक न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, 1 से 7 फरवरी तक न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, 8 से 14 फरवरी तक न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, 15 से 21 फरवरी तक न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply