Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग के चिरबिटिया लुथियाग गांव को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार

रुद्रप्रयाग के चिरबिटिया लुथियाग गांव को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार

देहरादून। राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत रुद्रप्रयाग जिले के चिरबिटिया लुथियाग को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत (उत्तर क्षेत्र) का अवार्ड मिला है। द्वितीय जल पुरस्कार के तहत यह अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड उपराष्ट्रपति एम वैंकेेया नायडू द्वारा ऑनलाइन दिए गए।
जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाली जीविका परियोजना के लिए बीते बुधवार को उपराष्ट्रपति वैंकेेया नायडू ने चिरबिटिया लुथियाग को राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ सम्मानित किया। जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन विभाग की तरफ से आयोजित किया यह दूसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply