Saturday , May 18 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / भारत-चीन सीमा पर निम और आईटीबीपी के जवानों ने रचा इतिहास!

भारत-चीन सीमा पर निम और आईटीबीपी के जवानों ने रचा इतिहास!

उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के संयुक्त पर्वतारोही दल ने नया इतिहास रचते हुए चीन सीमा क्षेत्र की छह चोटियों का सफल आरोहण किया।
निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट व आईटीबीपी नॉर्दन फ्रंट की डीआईजी अपर्णा कुमार के नेतृत्व में पहली बार आयोजित किए गए 17 दिवसीय अभियान के दौरान दल ने सीमा पर स्थित जलविभाजन क्षेत्र के 75 किमी हिस्से में पेट्रोलिंग कर कई अहम जानकारियां जुटाईं। 

आज बुधवार को निम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने व नई खोजों के लिए निम व आईटीबीपी द्वारा प्रथम जलविभाजन क्षेत्र पेट्रोलिंग व माउंटेनियरिंग अभियान आयोजित किया गया था। जिसमें 21 सदस्यीय संयुक्त दल ने विगत 19 सितंबर को नेलांग घाटी के मुलिंग्ला क्षेत्र से अभियान की शुरूआत की। करीब 17 दिन तक चले अभियान के दौरान दल ने चीन सीमा के 75 किमी लंबे हिस्से में पेट्रोलिंग कर भौगोलिक व पर्यावरणीय अहम जानकारी जुटाई। साथ ही इस अतिदुर्गम क्षेत्र में कई नए ट्रैक रूट भी खोजे।     
इस बीच उनके व डीआईजी अपर्णा कुमार के नेतृत्व में एएसआई दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, सूबेदार गिरीश नेगी व हवलदार अनिल कुमार ने क्षेत्र में मौजूद छह वर्जिन चोटियों का सफल आरोहण भी किया। बीते पांच अक्तूबर को दल ने चमोली जिले के माणा गांव पहुंचकर अभियान का समापन किया। उन्होंने कहा कि पहली बार आयोजित किए गए अभियान से गढ़वाल क्षेत्र में पर्वतारोहण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply