ग्वालदम एवं नारायणबगड़ ठेके मालिकों पर एक-एक लाख जुर्माना
team HNI
June 10, 2021
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
196 Views
- कल दुकानों को खोलने की मिली इजाजत
ग्वालदम। लाॅकडाउन के दौरान सील की गई अंग्रेजी शराब की दुकानों से शराब गायब करने पर आबकारी विभाग ने ग्वालदम एवं नारायणबगड़ के ठेके मालिकों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा करने की सर्त पर 11 जून को दोनों दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है। लाॅकडाउन के दौरान इन दोनों दुकानों में सील से छेड़छाड़ की गई। साथ ही स्टाॅक में गड़बड़ी की गई थी।
2021-06-10