Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : एक और कर्मी मिला पॉजिटिव, आज और कल शुक्रवार को बंद रहेगा नगर निगम

देहरादून : एक और कर्मी मिला पॉजिटिव, आज और कल शुक्रवार को बंद रहेगा नगर निगम

देहरादून। यहां नगर निगम में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को निगम में तैनात आईटी कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई। निगम प्रशासन अब दो दिन पूरे भवन को सैनिटाइज करेगा। 
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आम जनता के लिए निगम बंद रहेगा। ऐसे में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, हाउस टैक्स जमा करने समेत अन्य कार्य नहीं होंगे। शनिवार से लोग निगम आ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले बीते दिनों निगम में तैनात होमगार्ड कोरोना संक्रमित मिला था। इससे पहले एक अधिकारी तथा सुपरवाइजर भी कोरोना पॉजिटिव आया था। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply