एमकेपी पीजी कॉलेज में एक कर्मी मिला संक्रमित, रविवार तक बंद रहेगा कॉलेज
team HNI
September 3, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
143 Views
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में एक शिक्षणेतर कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिससे कॉलेज को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। कॉलेज में एडवाइजरी कमेटी बनाई गई है, जो यह तय करेगी कि कोरोना से बचाव को और क्या कदम उठाए जाएं। कोविड संक्रमण के बारे में डीएम, शिक्षा निदेशक को भी सूचित किया गया है और उनसे आगे के दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसके बाद कोई भी पॉजिटिव आता है तो कॉलेज को एक सप्ताह और बंद कर दिया जाएगा।
2020-09-03