Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / तवांग पर बोले रक्षा मंत्री : कहा- हाथापाई में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें आईं; हमारे जवानों ने चीनियों को खदेड़ा

तवांग पर बोले रक्षा मंत्री : कहा- हाथापाई में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें आईं; हमारे जवानों ने चीनियों को खदेड़ा

नई दिल्ली। तवांग में 9 दिसंबर को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मंगलवार को संसद में जवाब दिया। राजनाथ अपने 3 मिनट के जवाब में बोले- हाथापाई में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं। हमारा कोई सैनिक नहीं मारा गया। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को उनकी पोस्ट पर जाने को मजबूर कर दिया।
गौरतलब है कि 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तवांग के यांगत्से में 9 दिसंबर को 600 चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने लाठी-डंडों से उन्हें वापस खदेड़ दिया था।
राजनाथ ने कहा कि 9 दिसंबर 2022 को चीनी सेना ने तवांग में एलएसी का उल्लंघन कर नियम तोड़े थे। भारतीय सेना ने चीनी सेना को अतिक्रमण से रोका। उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें भी आई हैं। हमारे किसी भी सैनिक की न तो मौत हुई है और न कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। समय से हमने हस्तक्षेप किया। इसकी वजह से चीनी सैनिक वापस चले गए।
राजनाथ ने बताया कि इसके बाद लोकल कमांडर ने 11 दिसंबर को चाइनीज काउंटर पार्ट के साथ व्यवस्था के तहत फ्लैग मीटिंग की। चीन को ऐसे एक्शन के लिए मना किया गया और शांति बनाए रखने को कहा। कूटनीतिक स्तर पर भी मुद्दा उठाया गया। हमारी सेनाएं भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी प्रयास को रोकने के लिए तत्पर हैं। विश्वास है सदन सेनाओं की वीरता और साहस को समर्थन देगा। यह संसद बिना किसी संशय के भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और क्षमता का अभिनंदन करेगी।
इससे पहले तवांग झड़प को लेकर संसद में भारी हंगामा हुआ। इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के बाहर कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर चीन ने कब्जा नहीं किया। हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाई। कांग्रेस दोहरा व्यवहार कर रही है। कांग्रेस ने प्रश्न काल चलने नहीं दिया। हमने जवाब देने की बात कह दी थी। उसके बावजूद इन्होंने संसद नहीं चलने दी। हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे और राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चीन से निपटने के लिए सरकार की किस तरह की तैयारियां कर रही है। ये जानने का हमें अधिकार है। हालांकि असदुद्दीन ओवैसी ने तवांग इलाके में हुई झड़प मामले में सरकार को घेरते हुए सवाल किया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प 9 दिसंबर को हुई थी। इस दौरान पार्लियामेंट चल रही है तो सरकार ने इसकी जानकारी उसी दिन क्यों नहीं दी? हमें तीन दिन बाद मीडिया बता रहा है कि हमारे बहादुर सैनिक घायल हुए हैं।मुझे देश की आर्मी पर पूरा भरोसा है, लेकिन देश में एक कमजोर लीडरशिप है। मोदी सरकार चीन का नाम लेने से भी घबराती है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply