Thursday , June 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / शेयर बाजार में हाहाकार, आज निवेशकों के डूब गए 3.3 लाख करोड़!

शेयर बाजार में हाहाकार, आज निवेशकों के डूब गए 3.3 लाख करोड़!

नई दिल्ली। आज गुरुवार को शेयर बाजार में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। 41 हजार की तरफ तेजी से बढ़ रहा सेंसेक्स घटकर 39700 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 11660 के स्तर पर पहुंच चुकी है। इसमें 300 अंकों के करीब गिरावट आई। सेंसेक्स 1066 अंकों की गिरावट के साथ 39728 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी 290 अंकों की गिरावट के साथ 11680 पर बंद हुआ।
खबरों के मुताबिक आज गुरुवार को निवेशकों के 3.3 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 157.22 लाख करोड़ पर पहुंच गया। पिछले तीन सप्ताह से शेयर बाजार में लगातार तेजी थी। बीच में 29 सितंबर को छोड़ दें तो 25 सितंबर से सेंसेक्स लगातार तेजी के साथ बंद हो रहा है। 24 सितंबर को सेंसेक्स 36553 के स्तर पर बंद हुआ था। 14 अक्टूबर को यह 40794 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले तीन सप्ताह में इसमें 4200 से ज्यादा अंकों का उछाल आया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply