Tuesday , February 11 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चैंपियन की फायरिंग से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा…

चैंपियन की फायरिंग से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा…

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। इस बार मामला बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़ा है, जो अपने विवादित बयानों और कार्यों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार प्रणव चैंपियन किसी बयान या भी गालीबाजी के लिए नहीं बल्कि फायरिंग को लेकर चर्चाओं में है। कल दोपहर कुंवर प्रणव चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने फायरिंग की। इसकी पुष्टि रुड़की पुलिस ने की। फायरिंग के बाद प्रणव चैंपियन देहरादून पहुंच गये। जहां से उनकी गिरफ्तारी हुई है। प्रणव चैंपियन फायरिंग मामले को लेकर उत्तराखंड में पॉलिटिकल पारा भी हाई हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस ने इस मामले पर अलग अलग प्रतिक्रिया दी है।

मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस मामले में अपनी ही सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर दी है। महेंद्र भट्ट ने कहा जिन लोगों के कंधों पर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाने की जिम्मेदारी थी उन्होंने जिस तरह का रवैया दिखाया है वह शर्मिंदा करने वाला है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बात करते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी भी इस पर विचार करने के बाद ठोस कार्रवाई करेगी।

कांग्रेस ने सरकार पर उठाया सवाल

इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस घटना को प्रदेश को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की घटना दिनदहाड़े हुई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफलता दिखाई है।” करण माहरा ने आगे कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने फौरन सख्त कार्रवाई की मांग की।

About team HNI

Check Also

लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई: धन सिंह रावत

कहा, नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी …