Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / किसान बिल का विरोध, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाया

किसान बिल का विरोध, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाया

यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली। किसान बिल के विरोध में सोमवार सुबह इंडिया गेट के निकट ट्रैक्टर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। इनका नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, राहुल, साहिब और सुमित बताया जा रहा है। इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस यूथ के पेज पर भी लाइव दिखाया गया था। जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सभी आरोपी कांग्रेस के कार्यकर्ता हंै। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी युवक खुद को पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बता रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन पांचों लोगों के अलावा एक इनोवा कार को भी जब्त किया गया है। सुबह करीब 7ः30 बजे कुछ लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास एकत्रित हुए। अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे। टाटा 407 से उन्होंने ट्रैक्टर को नीचे उतारा और उसे आग के हवाले कर दिया। युवक अपने साथ भगत सिंह की तस्वीर लेकर आए थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply