बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में जिंदा जले 12 लोग
team HNI
November 10, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
170 Views
बाड़मेर। आज बुधवार को राजस्थान में बस और टैंकर की भिड़ंत में 12 लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। बस बालोतरा से जोधपुर की तरफ जा रही थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाड़मेर जिले के पचपदरा थानान्तर्गत जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में आज बुधवार को बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे बस और ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इसमें 12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बस में 15 सवारियां भरी होने की बात सामने आ रही है।
2021-11-10