Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सुरंग से सुबह तक निकाला पानी, मलबा हटाना किया शुरू

सुरंग से सुबह तक निकाला पानी, मलबा हटाना किया शुरू

  • 146 लोगों का अब भी नहीं लगा सुराग

जोशीमठ। ऋषिगंगा में आई आपदा के 11वें दिन बुधवार को तपोवन सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मंगलवार को सुरंग से दो शव बरामद हुए। वहीं सुरंग में पानी आने से मलबा हटाने कार्य रोकना पड़ा। जिसके बाद बुधवार मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया। तपोवन सुरंग में मंगलवार दोपहर से आज बुधवार सुबह तक पंपिंग के जरिए पानी बाहर निकाला गया। जिसके बाद अब सुरंग में फिर मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। ऋषिगंगा में आई आपदा के दस दिन बाद मंगलवार को तपोवन टनल से दो और शव मिले। दोनों देहरादून के रहने वाले थे। अभी तक कुल 58 शव और 24 मानव अंग बरामद हो चुके हैं। अब तक कुल 30 शवों और एक मानव अंगों की शिनाख्त हुई है। अभी भी आपदा में 146 लोग लापता हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply