ऋषिकेश। यहां थाना मुनिकीरेती पुलिस ने लक्ष्मण झूला पुल पर बनाए गए अश्लील वीडियो के मामले में एक और अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है।
थाना मुनिकीरेती निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमेरिकी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी एक फ्रांस की महिला और स्थानीय फोटोग्राफर विनोद सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले लक्ष्मणझूला पुल पर अश्लील वीडियो बनवाने वाली फ्रांस की महिला ने यौन उत्पीड़न को लेकर विवादित बयान दिय था।
इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय सभासद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे। बवाल तब शुरू हुआ जब कुछ विदेशी महिलाओं ने स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ लक्ष्मणझूला पुल और एक होटल के कमरे में वीडियो के कुछ अश्लील दृश्य कैमरे में कैद किए। तब महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था। जबकि बाद महिला अपने बयान से पलट गई और उसने नया विवादित बयान दे दिया। बाद में फ्रांसीसी महिला ने कहा था कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मण झूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं। महिला के इस बयान पर क्षेत्र में खूब तीव्र प्रतिक्रिया जताई गई थी।
Check Also
CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …
Hindi News India