Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश: राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड पर पलटी राफ्ट, डूबने से एक पर्यटक महिला की मौत

ऋषिकेश: राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड पर पलटी राफ्ट, डूबने से एक पर्यटक महिला की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा में गोल्फ कोर्स रैपिड के पास राफ्ट पलटने से अंबाला की एक महिला पर्यटक गंगा में डूब गई। राफ्टिंग गाइड और हेल्पर ने युवती को गंगा से बाहर निकाला। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि पर्यटक की पहचान रूपा कुमारी 28 वर्ष पुत्री दिनेश्वर सिंह निवासी 60 बी लक्ष्मी नगर अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। इनके साथ उनका भाई आदित्य सिंह भी मौजूद था। हरियाणा से पांच पर्यटकों का ग्रुप यहां घूमने आया था।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply