Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीबीएसई 10वीं परीक्षा : ऋषित बने उत्तराखंड टॉपर

सीबीएसई 10वीं परीक्षा : ऋषित बने उत्तराखंड टॉपर

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के ऋषित अग्रवाल ने 498 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।परीक्षा परिणाम से बेहद खुश ऋषित का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह रोजाना स्कूल से आने के बाद चार से पांच घंटे पढ़ाई किया करते थे। सोशल मीडिया से भी दूर रहते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। 
वहीं दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राओं में देहरादून की आस्था कंडवाल, नैनीताल की रितिका पैलीवाल और आर्यन भट्ट, ऊधमसिंह नगर के हर्षी सिंह ने बाजी मारी। तीसरे स्थान पर छह छात्र-छात्राओं, हरिद्वार के हर्षवर्धन गुप्ता, नैनीताल के काव्या उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर जिले के शिवांग सक्सेना, प्रिया सिंह, आरुषि बत्रा, प्रतिष्ठा पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप किया। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply