Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / एजुकेशन / सराहनीय फैसला : बोर्ड परीक्षाओं में 20 टॉपरों के नाम पर बनेंगी उनके घर तक सड़क!

सराहनीय फैसला : बोर्ड परीक्षाओं में 20 टॉपरों के नाम पर बनेंगी उनके घर तक सड़क!

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

  • सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले पहले 20 विद्यार्थियों को सम्मानित करने का किया ऐलान
  • चाहे यूपी बोर्ड के हों, सीबीएसई बोर्ड के हों या फिर आईसीएसई बोर्ड के हों, उनके नाम से बनेगी सड़क

लखनऊ। यूपी सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले पहले 20 स्टूडेंटों के नाम पर उनके घरों तक सड़क बनाने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 20 टॉपरों के नाम पर सड़क बनेंगी, चाहे वे किसी भी बोर्ड के हों।
मौर्य ने बताया, ‘इस बात की घोषणा कर रहा हूं कि प्रदेश के जो टॉप-20 टॉपर्स स्टूडेंट होंगे, उनके घर तक की शानदार सड़क उनके नाम से बनवाएंगे। फिर चाहे वे स्टूडेंट यूपी बोर्ड के हों, #सीबीएसई बोर्ड के हों या फिर #आईसीएसई बोर्ड के हों। उत्तर प्रदेश के जो भी 20 बच्चे टॉप लिस्ट में आएंगे, उनके नाम से सड़क बनेगी।’

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड के 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल से हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply