Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 45 छात्राएं थी सवार…

देहरादून: स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, 45 छात्राएं थी सवार…

देहरादून। ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार देर रात ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के कारण छात्राओं में चीख-पुकार मच गई

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा हुआ था। जिससे वो अंदर ही फंस गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल नैन्सी टाकुली पुत्री जीवन सिंह, कपकोट बागेश्वर, उम्र-16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बस में 45 छात्राएं सवार थी।

ये स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। हादसे में लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई हैं जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी सभी सुरक्षित हैं और सभी को अन्य बस में शिफ्ट करके देहरादून भेजा गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …