Monday , March 17 2025
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: 65 साल के रिटायर्ड अफसर पर बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड: 65 साल के रिटायर्ड अफसर पर बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल/हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त अफसर ने सेना के जवान की आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था।

थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि सेना के जवान की पत्नी ने आरोप लगाया था कि सेवानिवृत्त अधिकारी ने उसकी 8 वर्षीय बच्ची को घर में बुलाकर टॉफी का लालच देकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी तब से फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। आखिरकार बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 65 वर्षीय सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त अफसर को चंबल पुल हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मुखानी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। रिटायर्ड अधिकारी पर आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। 25 नवंबर को बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया ​था। महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि उनके पति भारतीय सेना में हैं। वो आठ साल की बेटी के साथ यहां किराए के कमरे में रहती हैं।

बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। महिला ने बताया कि 24 दिसंबर को दोपहर उनकी बेटी आंगन में खेल रही थी। वह खुद घर के काम में व्यस्त थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 वर्षीय व्यक्ति उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर ले गया। आरोप है कि यहां उन्होंने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई।

आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: चार साल की मासूम से रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

उधमसिंह नगर। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में चार साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला …