Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अशासकीय स्कूलों का बंद नहीं होगा अनुदान

अशासकीय स्कूलों का बंद नहीं होगा अनुदान

देहरादून। राज्य में अशासकीय स्कूलों को मिलने वाली अनुदान बंद नहीं होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अशासकीय स्कूलों के अनुदान को खत्म करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के 65 अशासकीय स्कूलों को बड़ी राहत मिली है।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार शासन की ओर से अनुदान खत्म करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सहमति नहीं दी गई। बता दें कि प्रदेश में अशासकीय स्कूलों के अनुदान को खत्म किए जाने के मामले को लेकर इन स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों में काफी रोष था। उनका कहना है कि जिन स्कूलों को एक बार अनुदान दे दिया गया है, उसे किसी भी स्थिति में समाप्त नहीं किया जा सकता। यदि सरकार की ओर से किसी स्कूलों के अनुदान के साथ कोई छेड़छाड़ की गई तो इसके विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply