Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / पत्नी को किया वीडियो काॅल और लगा ली फांसी

पत्नी को किया वीडियो काॅल और लगा ली फांसी

नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर उसके सामने ही फांसी लगा ली। पत्नी ने तुरंत किराएदार को कॉल किया। जब तक किराएदार पति के कमरे में पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र सिंह उर्फ नंदू (32) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र के बुजुर्ग पिता ने बेटे के आत्महत्या के लिए पत्नी व उसके परिवार वालों को दोषी ठहराया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply