Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन जिलों में आज शनिवार को होगी भारी बारिश

उत्तराखंड : इन जिलों में आज शनिवार को होगी भारी बारिश

देहरादून। प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी जिलों में कई स्थानों पर तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का क्रम बना रहेगा। 
उधर यमुनोत्री हाईवे आज शनिवार को दूसरे दिन भी कई जगह मलबा आने से बंद पड़ा है। बदरीनाथ हाईवे पर फिलहाल यातायात सुचारु है। देहरादून में बादल छाए हुए हैं। टिहरी में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। 
बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है। यहां बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद पड़ा हुआ है। हाईवे पर आज खनेड़ा पुल के पास दूसरे दिन भी आवाजाही ठप है।चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे गौचर से माणा तक सुचारु है। जिले में 12 संपर्क मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। आज यहां फिलहाल मौसम साफ है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply