Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना

आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना। इनमें गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाके भी शामिल हैं। जबकि, इससे कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून व हरिद्वार में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को जम्मू कश्मीर व हिमाचल के नजदीक पहुंचा है। शनिवार को यह उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी पर्वतीय इलाकों में विक्षोभ का हल्का प्रभाव रहने की संभावना है। सोमवार से मौसम सामान्य हो सकता है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply