Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश घूमने आए थे पर्यटक, नहाने के दौरान गंगा में बहे युवक और युवती, तलाश जारी

ऋषिकेश घूमने आए थे पर्यटक, नहाने के दौरान गंगा में बहे युवक और युवती, तलाश जारी

ऋषिकेश। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया आठ लोगों के ग्रुप में से एक युवक और युवती गंगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। 

जानकारी के अनुसार मामले को लेकर लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती बह गए।

दोनों की पहचान साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी नोएडा और नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरफ के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गंगा में डूब कर लापता हुई युवती स्टेट बैंक की कर्मचारी है। जबकि साहिल नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply