देहरादून/मसूरी। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में हुई बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई पहली बर्फबारी ने चारों ओर मनमोहक नजारे बिखेर दिए हैं। पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए उमड़ रहे हैं। नए साल पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। अगर आप भी देहरादून ऋषिकेश मसूरी या धनोल्टी की ओर आ रहे हैं तो आपको यह रूट प्लान जरूर देखना चाहिए।
पुलिस ने अनुसार नववर्ष के अवसर पर मसूरी में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए डायवर्सन और बाटाघाट चैकपोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहनों को 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक सुबह आठ बजे से 12 बजे तक पूरी तरह प्रतिबन्धित किया जायेगा। आवश्यक सेवा वाले वाहनों को ही प्रतिबन्धित समय में आवागमन की छूट रहेगी। पुलिस ने बहरी प्रदेशों से मसूरी, ऋषिकेश आने- जाने वाले पर्यटकों की बेहतर सुविधा के लिए यातायात प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं।
दिल्ली से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान
दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर – मोहण्ड- आशारोड़ी – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – सैन्ट ज्यूड चौक – बल्लुपुर चौक – गढ़ी कैन्ट तिराहा – अनारवाला तिराहा – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड़ – कुठाल गेट – मसूरी
दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान
Plan A:- हरिद्वार / ऋषिकेश से हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला – U टर्न कैलाश अस्पताल – 6 नं पुलिया – रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी
शहर में दबाव की स्थिति में लागू होगा ये प्लान
Plan B:- हरिद्वार – नेपाली फार्म तिराहा – भानियावाला तिराहा – एयरपोर्ट तिराहा – थानो रोड – महाराणाप्रताप चौक –लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी
मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / ऋषिकेश / हरिद्वार / विकासनगर जाने के लिए वापसी रुट
मसूरी – कुठाल गेट – ओल्ड राजपुर रोड़ – राजपुर – साँई मन्दिर – कृरशाली चौक – आईटी पार्क – तपोवन बाईपास रोड – नालापानी चौक – तपोवन गेट – लाडपुर तिराहा – 6 नंबर पुलिया – जोगीवाला से ऋषिकेश / हरिद्वार/ आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।
ये है बैरियर प्वाईंट…
- आशारोडी
- कुठालगेट
- किरशाली चौक
- सहस्त्रधारा क्रासिंग
- महाराणा प्रताप चौक
- जोगीवाला चौक
- बंगाली कोठी तिराहा
- आईएसबीटी
- हर्रावाला चौक
- नटराज चौक
- रानीपोखरी तिराहा
- बैराज तिराहा
- श्यामपुर फाटक
- नेपाली फार्म
- छिद्दरवाला
- एयरपोर्ट तिराहा
- भोगपुर तिराहा
- थानो तिराहा
डायवर्जन प्वाईंट…
- शिमला बाईपास चौक
- सेंड ज्यूडस तिराहा
- कमला पैलेस
- बल्लूपुर चौक
- कैंट तिराहा
- सीएसडी तिराहा
- कुठालगेट
- साईं मन्दिर तिराहा
- मसूरी डायवर्जन
- ओल्ड राजपुर रोड तिराहा
- आईटी पार्क तिराहा
- तपोवन तिराहा
- लाडपुर तिराहा
- जोगीवाला चौक
- कैलाश अस्पताल कट
- भानियावाला तिराहा
- एयरपोर्ट तिराहा
- कारगी चौक
पहली बार शुरू की शटल सेवा, यहां से होगी संचालित…
- किग क्रेग पार्किंग
- गज्जी बैण्ड
- कुठाल गेट