Friday , June 5 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, घूमने आए थे चार दोस्त

ऋषिकेश: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, घूमने आए थे चार दोस्त

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। सूचना मिलते ही एसडीआएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए। घटना 21 मई की शाम की है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है।

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर न जाएं तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …