Wednesday , May 31 2023
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / UKPSC : रविवार को 49 केंद्रों पर होगी सहायक लेखाकार परीक्षा, आयोग ने पूरी की तैयारी

UKPSC : रविवार को 49 केंद्रों पर होगी सहायक लेखाकार परीक्षा, आयोग ने पूरी की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को प्रदेश में 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के मद्देनजर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए चंपावत में तीन, श्रीनगर पौड़ी में तीन, देहरादून में 16, नैनीताल में सात, अल्मोड़ा में चार, ऊधमसिंह नगर में छह और हरिद्वार में दस केंद्र बनाए गए हैं।

जिले   परीक्षा केंद्र    अभ्यर्थियों की संख्या

चंपावत                 03              801
श्रीनगर, पौड़ी         03            946
देहरादून              16              7778
नैनीताल                07              3378

अल्मोड़ा               04              1125

ऊधमसिंहनगर     06               2339
हरिद्वार               10               4320

About team HNI

Check Also

सीएम धामी ने सपरिवार संग देखी ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म, कहा- धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता फैलाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार दि केरला …

Leave a Reply