Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : 11 संतों समेत 634 लोग मिले पॉजिटिव

हरिद्वार : 11 संतों समेत 634 लोग मिले पॉजिटिव

  • श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नौ और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो संतों की जांच में हुई पुष्टि

हरिद्वार। जिले में 11 संतों समेत 634 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। अपर नगर आयुक्त हरिद्वार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नौ और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो संत कोविड जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 81 संत कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिले में एक कोविड संक्रमित की मौत भी हुई है। हरिद्वार में कोविड संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 71 संक्रमित मिले। मायापुर क्षेत्र में 35, पतंजलि योग ग्राम में 20, पतंजलि योगपीठ में 10 और आचार्यकुलम में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply