देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 317 पहुंच गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 321 सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज रविवार को 9646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में चार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज मिला है।
Check Also
CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …
Hindi News India