Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 18 कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 18 कोरोना संक्रमित

रिकवरी दर पहुंची 95.95 प्रतिशत

देहरादून । आज रविवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। 24 घंटे में कोरोना के 18 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, 46 लोग कोरोना की जंग जीत अपने घरों को लौट गए हैं। 463 मरीजों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। प्रदेश में मरीजों की रिकवरी दर 95.95 प्रतिशत पहुंच गई है। आज 17116 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही 14566 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में आज कोई भी कोरोना का पाॅजिटिव मरीज नहीं पाया गया। सर्वाधिक 6 मरीज राजधानी देहरादून में पाए गए। अल्मोड़ा में 1, चम्पावत 1, हरिद्वार 2, नैनीताल 2, पौड़ी 1, रुद्रप्रयाग 2, टिहरी 1, उधमसिंहनगर 1, उत्तरकाषी में 1 कोरोना पाॅजिटिव पाया गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply