Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दोस्तों ने ही शिकार के बहाने किया रविंद्र का मर्डर!

उत्तराखंड : दोस्तों ने ही शिकार के बहाने किया रविंद्र का मर्डर!

  • बागेश्वर में शिकार के दौरान युवक की मौत के मामले में नया मोड़, दो युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

बागेश्वर। यहां कांडा क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ जंगल में शिकार करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि पहले जंगल में घटना के वक्त रविंद्र के साथ मौजूद उसके दो साथियों ने बताया था कि  अचानक ही बंदूक से गोली चल गई जिससे रविंद्र की मृत्यु हो गई। आज मंगलवार को रविंद्र के परिजनों ने उन दोनों साथियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार बीते शनिवार की रात को बागेश्वर के कांडा के धपोलासेरा गांव में रविन्द्र अपने दो दोस्तों संजय नगरकोटी और पवन धपोला के साथ शिकार करने गया था। तीनों युवकों के पास गांव के ही एक व्यक्ति की लाइसेंसी बंदूक थी। शिकार के दौरान अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में बंदूक चलने से रविंद्र सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी और रात में ही गांव के लोग जंगल पहुंच गए। जिसके बाद अगले दिन तड़के सुबह पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। कांडा थाना प्रभारी खुशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को शुरुआत से ही दोनों युवकों पर शक था। घटना के बाद मृतक रविंद्र के चाचा भगवान सिंह ने संजय और पवन के खिलाफ रविंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है और उन्होंने कहा है कि उन्होंने शिकार के बहाने मिलकर उनकी भतीजे को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply