Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / उत्तराखंड : आज बुधवार को मिले 23 नए केस, कुल 1560 हुए मरीज

उत्तराखंड : आज बुधवार को मिले 23 नए केस, कुल 1560 हुए मरीज

देहरादून। आज बुधवार को प्रदेश में 23 और कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1560 पहुंच गई है। हालांकि इसमें 808 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में छह, नैनीताल में छह, हरिद्वार में तीन, टिहरी में दो, उधमसिंह नगर में चार पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। आज बुधवार को ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती बिजनौर निवासी 48 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत की शिकायत पर 07 जून को मरीज को भर्ती किया गया था। काशीपुर में भी होम क्वारंंटीन में रह रही एक 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ दो जून से होम क्वारंंटीन में थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply